उत्तराखंड

ट्विटर के माध्यम से उठाई पुरानी पेंशन बहाली की माँग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को अपनी आवाज ट्विटर के माध्यम से उठाई। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर सभी सांसद आदि को ट्वीट कर पेंशन बहाली की मांग की। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत एवं केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सभी 60 लाख एनपीएस आच्छादित कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी अधयक्ष, महासचिव, उत्तराखंड एवं सदस्य राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग के सभी पदाधिकारी एवं एनपीएस आच्छादित कर्मचारी शिक्षक अधिकारी ने रविवार को कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने भारतीय संसद के वर्तमान में चल रहे मानसून सत्र तक सरकारी कर्मचारियों को पुन: पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी आवाज को ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री को टैग करते हुए हैश टैग मानसून सेशन रिस्टोर ओपीएस ट्वीट रीट्वीट किया। बीते कई वर्षों से सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुन: बहाली की मांग करते आ रहे हैं। अभी तक कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए शांत तरीके से जनप्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार और केंद्र सरकार को दे चुके हैं किन्तु भारत सरकार के साथ ही राज्य सरकारों ने अभी तक कर्मचारियों की जनकल्याणकारी योजना पुरानी पेंशन बहाल करने की पहल पर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे 60 लाख एनपीएस आच्छादित कर्मचारियों में आक्रोश है। वह अभी तक अपनी कमाई का करोड़ों रुपए एनपीएस में लगा चुके हैं, किन्तु रिटायरमेंट में कर्मचारी हजार, बारह सौ मिल रही है। कर्मचारी की कमाई के रुपए शेयर बाजार में डूब चुका है। गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट, गढ़वाल मंडल महिला उपाध्यक्ष रश्मि गौड़, रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के शंकर भट्ट, रणवीर सिन्धवाल, अंकित रौथाण, अंकुश नौटियाल, अंकित रावत, अतुल शाह, नीलम बिष्ट, शशि चौधरी, देवेश देवशाली, उमेश गार्ग्य, सन्दीप रावत, प्रदीप रावत, दुर्गाप्रसाद भट्ट, रणजीत शाह, विमलकांत भंडारी, सूर्यप्रकाश, प्रवीण घिल्डियाल, अवतार सिंह, जयदीप शाह, अश्विनी गौड़, अंजू बमोला, संगीता त्रिपाठी, गिरिजेश सेमवाल, सूरज जग्गी, कमल सिंह नेगी, कैलाश गार्ग्य, अजय भट्ट, नीता गोस्वामी ने ट्विटर पर आवाज बुलंद की। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने अखिल भारतीय ट्विटर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!