केंद्र की तर्ज पर पेंशन में सुधार की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। गवर्मेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने पेंशन में सुधार न होने पर नाराजगी जताई। नगर के हुक्म सिंह पांगती शहीद स्मारक स्थल में शाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दासपा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने पेंशनरों को केंद्र की तर्ज पर 5 से 20 प्रतिशत पेंशन की बढ़ोतरी करने की मांग की है। अध्यक्ष दासपा के बेटे हीरा सिंह दासपा के आस्ट्रेलिया पर्थ में आयोजित विश्व ट्रांसप्लांट एथलेटिक्स भाला देंक में भारत की ओर से हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जताई और मिठाई बांटी गई। बची सिंह रावत के प्रांतीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। अगली बैठक 12जुलाई को तक की है। संचालन सचिव राम सिंह भंडारी ने किया। बैठक में आनंद सिंह बिष्ट, नेत्र सिंह लसपाल, हीरा देवी धर्मशक्तू, सोबन सिंह मेहरा, रघुवीर सिंह कवीरियाल, देवेन्द्र सिंह लसपाल, नैन राम, शांति पंचपाल, किशनी देवी, आनंदी देवी, बसंती देवी, लक्ष्मण सिंह ज्येष्ठा, गुमान सिंह, गोपाल सिंह, मंगल सिंह, विशन सिंह, केशर धामी नारायण सिंह बृजवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *