उत्तराखंड

मुनस्यारी में कांग्रेसियों ने सड़क, पानी के लिए धरना दिया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने सड़क, पानी और स्वास्थ्य को लेकर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकासखंड के लोग पानी, सड़क जैसी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। सूचना देने के बावजूद भी प्रशासन आमजन की समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा। शुक्रवार को नगर के तहसील कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट मनोहर सिंह टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने में बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। पानी के स्रोत होने के बावजूद लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। लोग कई किमी दूर से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। मुनस्यारी को जोड़ने वाली दोनों सड़कों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। कहा कि मुनस्यारी-मदकोट मार्ग में र्केठी बैंड के समीप आए दिन वाहन फंस रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक न होने से महिलाओं को खासी दिक्कत हो रही है। चिकित्सक के अभाव में महिलाओं को इलाज के लिए 110 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। इधर, मौके पर पहुंचे पेयजल अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ईश्वर कोरंगा, त्रिलोक भाकुनी, दीपू भंडारी, हरी राम, नाथों वर्मा, राम सिंह, मथुरा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!