भालू की दहशत से टुटकारा दिलाने की मांग की

Spread the love

चमोली। जिले के दशोली ब्लाक के सरतोली गांव के ग्रामीण इन दिनों भालू के आतंक से परेशान हैं। डर इस कदर है कि ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं गांव में सोमवार की रात भालू ने चंदन सिंह की गोशाला में घुसकर दो मवेशियों पर हमला कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है लंबे समय से भालू दिन में भी आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। जिसके चलते कई ग्रामीण एक साथ आवाजाही कर रहे हैं। शाम ढलते ही वे अपने घरों में खुद को कैद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बद्रीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों से भालू की दहशत से टुटकारा दिलाने की मांग की है। चंदन सिंह ने बताया कि भालू ने दो बैलों पर हमला कर एक को मार गिराया है। वहीं दूसरे को बुरी तरह घायल कर दिया है। साथ ही गोशाला को भी खासा नुकसान पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *