उत्तराखंड

राजस्व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण में पारदर्शिता की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ ने राजस्व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण में अनियमिता का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया है। उन्होंने 5 वर्ष से अधिक एक तहसील में सेवा कर चुके राजस्व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2013,15 के तहत करने की मांग की है। शुक्रवार को स्थानांतरण में अनियमिता का आरोप लगाते हुए आक्रोशित राजस्व उपनिरीक्षकों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। कहा कि पांच वर्षों से अधिक दुर्गम और सुगम में सेवा कर रहे राजस्व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण नियम के तहत किया जाए। कहा कि आपदा से संवेदनशील तहसीलों और दुर्गम क्षेत्र में कई वर्षों से काम कर रहे राजस्व उपनिरीक्षक पात्र होने के बाद भी स्थानांतरित नहीं हो पाए हैं। अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद के एक ही तहसील में पांच वर्ष से अधिक सेवा कर चुके कर्मियों का राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली के तहत स्थानांतरण किया गया है। पिथौरागढ़, बेरीनाग समेत कई जगह राजस्व उपनिरीक्षक पिछले 16-17 सालों से एक स्थान पर ही जमे हुए हैं। राजस्व उपनिरीक्षकों ने डीएम से नियमों में पारदर्शिता के साथ स्थानांतरण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!