यूपी के भाजपा सासंद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Spread the love

-मंदिर में अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर भाजपा सांसद ने देवभूमि को कलंकित किया : कांग्रेस
पिथौरागढ़। यूपी के सांसद द्वारा जागेश्वर घाम में पुरोहितों के साथ अभद्रता करने पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कहा कि जागेश्वर धाम हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है। देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। जिस तरीके से पुरोहितों के साथ मंदिर परिसर में अभद्रता की गई वह निंदनीय है। खुद को हिन्दू धर्म का रक्षक बताने वाली भाजपा का असली चरित्र सबके सामने आ रहा है। कांग्रेस नेता दीपक तिवारी, पवन पाटनी, भाष्कर भट्ट ने कहा कि मंदिर में अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर भाजपा सांसद ने देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा सांसद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *