नपा कर्मियों ने ली नगर को स्वच्छ बनाए रखने को शपथ

पिथौरागढ़। नगरपालिका ने हर रविवार विशेष सा अभियान चलाकर नगर की सफाई की। नगर पालिका कर्मियों ने अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही कर्मियों ने नगर को साफ सुथरा बनाने की शपथ भी ली। नगरपालिका ने हर रविवार विशेष सा कार्यक्रम के तहत रविवार को नगर में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पालिका प्रत्येक रविवार को अलग-अलग वार्डों में सफाई अभियान चला रही है। साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रही है। कहा इस सप्ताह गंदगी से आजादी के तहत पालिका कर्मियों और अधिकारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। बाद में सिमलगैर क्षेत्र को साफ किया। साथ ही इंद्रा और संपूर्णानंद पार्क में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। यहां ईओ विजेंद्र वर्मा, सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील कुमार, विकास कुमार, सभासद अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *