डीएम से की युवक की मौत की जांच की मांग

Spread the love

 

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लक के जनप्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात कर चडियारा के युवक की मौत की जांच की मांग की। बताया कि 19 अक्तूबर को कोटीखास के जंगल में जिस युवक का शव संदिग्ध अवस्था मिला था, परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में उच्चस्तरीय जांच की जानी जारी है। डीएम ने पुलिस को सीओ स्तर के अधिकारी से जांच का भरोसा दिया।
चडियारा का युवक जगदीश प्रसाद भट्ट 14 अक्तूबर को अपने किसी कार्य से नई टिहरी आया था। लेकिन देरसांय तक युवक घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन करने पर भी युवक का कोई भी पता नहीं लगने पर 17 अक्तूबर को कोतवाली नई टिहरी में गुमशुद्गी की तहरीर दी थी। 19 अक्तूबर को युवक का शव संदिग्ध अवस्था में कोटी खास के जंगल मिला था। जिसकी परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग पुलिस से थी। लेकिन लंबे समय बाद भी कार्यवाही न होने पर मृतक के पिता लाखीराम भट्ट ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम सौरभ गहरवार और अपर पुलिस अधीक्षक बिजेंद्र दत्त डोभाल से मुलाकात कर घटना की जांच की मांग कर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर को युवक कोटी खास पटवारी चौकी तक पहुंच गया था। इसके बाद युवक अचानक गायब हो गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। डीएम गहरवार ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए एसएसपी से फोन घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने एसएसपी से सीओ स्तर के अधिकारी से घटना की गहराई से जांच कराने को कहा। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में ब्लक प्रमुख सुनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य ष्णा भट्ट, विनोद बिष्ट, हरीश भट्ट, राकेश ममगाईं, अनिल उपाध्याय, अजय पेटवाल, बिजेंद्र पंवार, जयंती भट्ट, महावीर भट्ट, गुड्डू प्रसाद आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *