बीकम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा निरस्त करने की मांग

Spread the love

चम्पावत। छात्र नेताओं ने बीकम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा निरस्त करने की मांग की है। इसके संबंध में उन्होंने पांच सूत्रीय मांगो को लेकर प्राचार्य के जरिए कुलपति को ज्ञापन भेजा। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को कमर्स संकाय के संयुक्त सचिव अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य नगेंद्र द्विवेदी के जरिए कुलपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि बीकम तृतीय वर्ष में प्रवेश के समय मौखिक परीक्षा की कोई सूचना नहीं दी गई। लेकिन अब मौखिक परीक्षा कराए जाने की बात कही जा रही है। छात्रों का कहना है कि मौखिक परीक्षा की जानकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में देनी चाहिए। छात्रों ने शीघ्र मौखिक परीक्षा शीघ्र निरस्त करने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों तनीश गुप्ता, निखिल टम्टा, हर्षित गुप्ता, आशिष कुमार, पवन सिंह महर, काव्या, गौरव जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *