आदमखोर घोषित गुलदारों को मारने के स्थायी आदेश देने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने को लेकर सोमवार को नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के नेतृत्व में लोगों ने डीएम परिसर के बाहर धरना दिया। समिति ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए आदमखोर घोषित गुलदारों को मारने के स्थायी आदेश, प्रभावित क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग और रात में गश्त, मुआवजा राशि बढ़ाने, हथियार लाइसेंस प्रक्रिया सरल करने और स्थायी आयोग के गठन की मांग की है।
सोमवार को धरना देते हुए समिति से जुड़े लोगों ने बीते दिनों गजल्ड और जयहरीखाल क्षेत्र में मानव वन्यजीव के हमलों से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा गया कि लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोग भय और असुरक्षा में जी रहे हैं। समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। इस मौके पर शिवप्रसाद रतूड़ी, सरदार सिंह रावत, मकान सिंह, ठाकुर सिंह नेगी, भरत सिंह, नरेश चंद्र नौड़ियाल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, मंजू नेगी, हरीशचंद्र, खड़क सिंह रावत, हुकुम सिंह टम्टा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *