सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विकास समिति के सचिव विपुल कुमार उनियाल ने जौनपुर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।
इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। बताया कि जौनपुर क्षेत्र में पिछले दो माह से नियमित सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। जिस कारण चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नालियां गदंगी से पटी पड़ी हैं। ऐसे में आमजन को संक्रामक बीमारियों का खतरा सता रहा है। कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए क्षेत्र में नियममित सफाई कर्मी की तैनाती की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *