ईसीएचएस में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने कोटद्वार स्थित ईसीएचएस में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग उठाई। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में विस्तार की भी मांग उठाई गई।
समिति के सदस्यों ने लैंसडौन में उत्तर भारत एरिया बरेली एमजी जनरल हरबिंदर सिंह से मुलाकात की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र सैन्य बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में यहां रहने वाले पूर्व सैनिक व सैनिक परिवारों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाई जानी चाहिए। मुलाकात के दौरान पूर्व सैनिकों ने कोटद्वार में वेटरन अस्पताल का निर्माण करने की मांग उठाई। कहा कि पूर्व में स्वीकृति मिलने के बाद भी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया है। कोटद्वार ईसीएचएस में पिछले छह माह से एक्स रे मशीन खराब पड़ी हुई है। ऐसे में पूर्व सैनिक व सैनिक परिवारों को अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। ईसीएचएस में दवा वितरण व उपलब्धता को पारदर्शी बनाया जाएं। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में भी विस्तार किया जाएं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल रावत, कर्नल चंद्रमोहन चौरसिया, रॉबिन सिह, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, कैलाश नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *