ध्वनि विस्तारण यंत्रों की ध्वनि को सीमित करने की मांग

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री राम युवा वाहिनी ने मस्जिदों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि को सीमित करने की मांग की है। कहा कि इस संबंध में न्यायालय की ओर से भी निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन, नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में श्री राम युवा वाहिनी की ओर से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। कहा कि वर्तमान में बच्चों की परीक्षाएं चल रही है। जिससे अधिक ध्वनि के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। साथ ही बुजुर्ग लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं। कहा कि उच्च न्यायालय ने सभी धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि को सीमित करने के निर्देशित किया है। लेकिन, वर्तमान में कोटद्वार के समस्त मस्जिदों में आदेश का उल्लघंन हो रहा है। कहा कि यदि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना होगी तो श्री राम युवा वाहिनी मुकदमा दर्ज करवाएगी। ज्ञापन देने वालों में यति परमात्मानंद गिरी महाराज, अजय सिंह नेगी, विक्रम, हार्दिक सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *