गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक मंच ने गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है। कहा कि अतिक्रमण के नाम पर पुलिस व प्रशासन केवल खानापूर्ति रवैया अपना रही है। जबकि, अतिक्रमण के कारण शहरवासियों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
समस्या के संबंध में मंच के प्रचार सचिव आरसी कोठारी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया कि गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह सड़क पर सजी दुकानों व रेहड़ी ठेलियों ने आमजन का पैदल चलना भी मुश्किल कर दिया है। सबसे बुरी स्थिति गोखले मार्ग पर बनी हुई हुई है, जहां लगातार रेहड़ी-ठेलियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जबकि, शहरवासी लगातार गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग उठाते आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *