अवैध फड़ व ठेलियां हटाने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला श्रीनगर के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने नगर निगम श्रीनगर आयुक्त/एसडीएम नूपुर वर्मा को ज्ञापन देकर शहर में अवैध ठेलियां व फड़ों को हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में बिना सत्यापन के कई फेरी वाले घूम रहे हैं। फड़ फेरी की आड़ में घरों की रेकी होने की आशंकाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस पर तत्काल रोक लगाई जानी जरूरी है। कंडारी ने कहा कि नगर आयुक्त ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *