लावारिस गोवंश को गोशाला भेजने की मांग

Spread the love

 

नई टिहरी। चंबा ब्लाक के नकोट बाजार में लावारिस गोवंशों की बढ़ती संख्या पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है, उन्होंने डीएम से गुहार लगाते हुये बाजार में लावारिस घूम रहे गोवंशों को गोशाला में भेजने की मांग की है। नकोट व्यापार मंडलाध्यक्ष कुलदीप मखलोगा ने बताया कि बीते दिनों से नकोट बाजार में लावारिस गोवंशों की संख्या में निरंतर वृद्घि हो रही है, जिसके कारण व्यापारियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा स्थानीय लोग रात को गोवंशों को नकोट बाजार में छोड़ देते हैं, जिससे गोवंशों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। नकोट के पूर्व प्रधान दौलत सिंह मखलोगा तथा जगवीर सिंह रावत ने कहा कि लावारिस गोवंश नकोट और तुंगोली गांव के खेतों में जाकर लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीण काश्तकार परेशान हैं। बताया कई बार गुलदार द्वारा भी गोवंशों पर हमला करने का मामला सामने आ गया है,जिससे लोगों में भी गुलदार की दहशत है। उन्होंने उन पशु पालकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है, जो बाजार में गायों को छोड़ देते हैं। साथ ही प्रशासन से निराश्रित गोवंश को गोशाला भेजने की गुहार लगाई है। मौके पर डीएम को ज्ञापन भी दिया। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान नकोट विनीता मखलोगा, तुंगोली ग्राम प्रधान संगीता रावत, प्रधान दिवाडा पूनम नेगी, भगवान सिंह धनोला सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *