शहर की समस्याओं के निराकरण की मांग

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : संयुक्त जन मोर्च ने शहर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि शहर में जहां बंदरों के आतंक से लोग परेशान है वहीं नालियां जाम होने से सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। कहा कि शहर की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाना आवश्यक है।
बुधवार को मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर जल्द शहर की समस्याएं हल करने की मांग की। इस दौरान मोर्चा में शामिल संयोजक सरिता नेगी, त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि शहर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। बंदर कई बार लोगों को हमला कर घायल कर चुके है। कहा कि बस स्टेशन में नालियां जाम होने से सीवर का पानी पौड़ी गांव के कई आवासीय घरों में घुस रहा है। जिससे ये मकान खतरे की जद में आ गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *