अलमस गदेरे में निर्माणधीन पुल के कार्य में तेजी लाने की मांग

Spread the love

नई नई टिहरी। थत्यूड़ भवान नगुण उत्तरकाशी सड़क मार्ग पर अलमस गदेरे पर विगत छह माह से मोटर पुल निर्माणाधीन है। पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण भवान नगुण उत्तरकाशी जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण पहाड़ से हुए भूस्खलन के कारण पुल के एक साइड की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। थत्यूड़ भवान उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर अलमस गदेरे के पास बन रहे मोटर पुल पर धीमी गति से कार्य होने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। स्थानीय निवासी महावीर चौहान, श्याम सिंह चौहान तथा राज्य आंदोलनकारी सोमवारी लाल नौटियाल ने कहा कि अलमस गदेरे पर निर्माणधीन पुल पर बीते छह माह से कार्य चल रहा है। लेकिन अभी पुल के दोनों साइड की केवल दीवार का निर्माण हो पाया है। जिसमें से एक साइड की दिवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। कहा धीमी गति से पुल निर्माण कार्य होने से पुल निर्माण में लंबा समय लग सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से पुल निर्माण में तेजी लाने की मांग की है। साथ ही देहरादून नगुण भवान उत्तरकाशी खस्ताहाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण की भी मांग की है। उधर लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ के ईई लोकेश सारस्वत ने बताया कि बरसात का सीजन समाप्त होते ही पुल निर्माण कार्य में तेजी लाई जाऐगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *