ग्राम पंचायतों को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग

Spread the love

 

 

 

 

अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट ग्राम पंचायतों को राजस्व पुलिस को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग उठाई है। बुधवार को पंचायत प्रतिनिधिनियों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि विकासखंड सल्ट की अधिकांश ग्राम पंचायतें राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। कहा कि राजस्व पुलिस संसाधनों के अभाव में अपराधियों का पता लगाने में लाचार हो जाती है। जिस कारण बहुत से अपराधों का खुलासा ही नहीं हो पाता है व अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं। उन्होंने इस समस्या के निदान को राजस्व पुलिस क्षेत्र को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिपं सदस्य नारायण सिंह रावत, ग्राम प्रधान साहिल रावत, माधो सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *