नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग की

Spread the love

चम्पावत। मुख्यालय के फरेस्ट कलोनी और जूप में बीते दस दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन की की चेतावनी दी है। फरेस्ट कलोनी में बीते दस दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी हरीश बिष्ट, पुष्पा देवी, दुर्गा देवी, लक्ष्मी देवी, हेमा देवी, नीमा देवी, स्मृति, आयुष बिष्ट ने बताया कि कलोनी में बीते दस दिन से पानी नही आया है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि यहां कभी कभार पेयजल आपूर्ति होती है। इस संबध में कई बार जल संस्थान को लिखित और मौखिक सूचना दी गई। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। परेशान लोगों ने नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग की है। लोगों ने आपूर्ति नहीं होने पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि पेयजल स्रोत में कमी आने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बताया कि कलोनी में दूसरी लाइन से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *