उत्तराखंड

पैसा खर्च करने के बाद भी धुआं फांक रहे भराड़ी के लोग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट का अपना ट्रंचिंग ग्राउंड होने के बाद नगर से एकत्र किया गया कूड़ा खुले में जल है। इससे क्षेत्र के लोग प्रदूषित धुआं फांकने को मजबूर हैं। धन खर्च करने के बाद भी उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है। इस पर व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मालूम हो कि इन दिनों नगर पंचायत द्वारा नगर से एकत्र कूड़े में आग लगी हुई है। आग लगने से क्षेत्र में प्रदूषित धुआं फैल रहा है। इस धुएं से जहां लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है वहीं स्वांस के रोगी परेशान हैं। गर्मी के दस्तक देते ही समस्या और बढ़ गई है। भराड़ी के व्यापारियों ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वह पंयायत को सफाई कर के साथ अन्य कर भी दे रहे हैं। इसके बाद भी वह शुद्घ हवा नहीं ले पा रहे हैं। पंचायत बनने का उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान गणेश उपाध्याय, पूर्व सभासद गिरीश जोशी, मेहमान सिंह, केदार सिंह रहे। इधर नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार ने बताया कि कूड़े को अराजक तत्व आग लगा रहे हैं। नगर पंचायत व दमकल विभाग का वाहन लगातार आग बुझा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!