पुरानी पेंशन बहाली की मांग की

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर में कर्मचारियों ने एसडीएम सोनिया पंत और जय सिंह कठैत पूर्व सदस्य राज्य योजना आयोग को पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन दिया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा है कि अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 8 अप्रैल तक अपनी मांग पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन दिए जा रहे है। कहा जब तक सरकार उनकी मांग पर अमल नहीं करती है तब तक मोर्चा की ओर से मांग जारी रखी जाएगी। इस अवसर पर ममता पंचभैया, बिजेंद्र, अमर सिंह, चंद्रमोहन मेवाड़, रीना खत्री, शालनी राणा, जयश्री सुंदरियाल, गीता भिलंगवाल, दीपिका, मनोज कुमार, कुलदीप रौथाण आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *