विश्राम गृह को निजी हाथों में सौंपने के फैसले को वापस लेने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर के श्री बदरी केदार मंदिर समिति के विश्राम गृह को निजी हाथों में सौंपे जाने को लेकर मंदिर समिति के फैसले पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द ही इस निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई है। कहा कि विश्राम गृह से शहर वासियों को काफी सुविधाएं मिलती है, लेकिन विश्राम गृह को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है।
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि शहर का विश्राम गृह शहर वासियों को शादी विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सस्ती दरों पर उपलब्ध हो जाता है। जिससे आम जनमानस को काफी सुविधा होती है। कहा कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा विज्ञप्ति प्रकाशित कर विश्रामगृह को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने इस विश्रामगृह को निजी हाथों में ना दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर सभासद अनीता रावत, उपेंद्र रावत, गोपाल नेगी, मनमोहन सिंह, आशीष रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *