अस्थायी फिटरों ने की मांगों के निस्तारण की मांग

Spread the love

नई टिहरी। देवप्रयाग क्षेत्र के बगवान हिंडोलाखाल तथा हिसरियाखाल पंपिंग योजना में कार्यरत अस्थायी फिटरों ने मानदेय व अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। पेयजल योजनाओं में बतौर सहायक लाइन मैन इन फीटरों को दिसम्बर 2015 में नियुक्त किया गया था, अस्थायी तौर पर नियुक्त यह फीटर पिछले छह वर्ष से पेयजल योजनाओं से सुचारु जलापूर्ति बनाये रखने का दायित्व निभा रहे हैं। फीटर प्रेम सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर पर उनका शोषण किया जा रहा है, हर वर्ष मानदेय में होने वाली वृद्धि से उन्हे वंचित रखा गया है। बीते दो माह से उन्हें मानदेय भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में वह आर्थिक संकट झेलने को मजबूर बने है। गांवो में हर स्थिति में जलापूर्ति बनाये रखने के लिए वह पूरी मेहनत से अपने काम कर रहें हैं। पेयजल योजनाओं से जुड़े फीटरों ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान देवप्रयाग को ज्ञापन सौंपकर मांगो पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। कहा उनकी मांगों पर जल्द उचित निर्णय नही होता है तो उनकों आंदोलन के बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सिह, अवतार सिंह, मनोज रनाकोटी, भवान सिंह, ज्ञान सिंह, यशपाल सिंह, राकेश चंद्र, दिनेश सिंह, गंभीर, उम्मेद सिंह, विकास आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *