उत्तराखंड

नरेंद्रनगर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष का स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। नरेंद्रनगर पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर पार्टी हित में कार्य करने को कहा। कहा भाजपा ने 2017 के चुनाव में प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है। प्रतिपक्ष नेता प्रतीम सिंह ने कहा डबल इंजन सरकार के राज में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। तीर्थ पुरोहित आंदोलित है, नौजवान बेरोजगार घुम रहा है। कहा 2017 में भाजपा के प्रदेश में सत्तासीन होने के बाद से विकास का पहिया जाम हो गया है। है। 2022 में जब जनता कांग्रेस को सत्ता में लाऐगी तो रुके पहिऐ को रफ्तार दी जाऐगी। भाजपा नेताओं ने देश और प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाये, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं किया। जनता विधानसभा चुनाव में इसका जबाव देगी। नेता प्रतिपक्ष ने फकोट, खाड़ी, नागणी आदि स्थानों पर भी जन संपर्क किया। मौके पर वीरेंद्र सिंह कंडारी, दुर्गा राणा, राजेंद्र सिंह राणा, विजय सिंह धमांदा, मनवीर सिंह नेगी, अजय धमांदा, कोमल दास मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!