शिक्षकों की नियुक्ति को प्रदर्शन किया

Spread the love

 

पिथौरागढ़। मुनस्यारी तल्ला जोहार के जीआईसी सैंणरांथी में शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने से युवा आक्रोशित हैं। आक्रोशित युवाओं ने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा सरकार ने विद्यालय में इंटरमीडिएट की कक्षाएं तो शुरू करवा दी, लेकिन सात साल बाद भी विज्ञान वर्ग में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई। इससे छात्र-छात्राओं को विज्ञान का ज्ञान लेने को गांव छोड़ने को मजबूर हैं।
मंगलवार को एलएसएम महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मुकेश सिंह मेहता के नेतृत्व में युवा कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा जीआईसी सैंणरांथी में वर्ष 2014-15 के दौरान इंटरमीडिएट की कक्षाएं शुरू हुई। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लगा कि अब उन्हें इंटर की पढ़ाई के लिए गांव छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। कला वर्ग के छात्र-छात्राओं को तो राहत मिली है। लेकिन विज्ञान के छात्र-छात्राएं अभी भी पढ़ाई के लिए अपना घर, गांव छोड़ रहे हैं। युवाओं ने कहा विद्यालय में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गणित के शिक्षक की अब तक नियुक्ति ही नहीं हुई है। इससे विज्ञान के छात्र-छात्राओं को इंटर की कक्षाएं संचालित होने का कोई लाभ नहीं मिल रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *