उत्तराखंड

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पुष्कर राज जोशी लक्खा बने बैतड़ी के मेयर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। एलएसएम डिग्री कलेज पिथौरागढ़ के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर राज जोशी लक्खा ने नेपाल निकाय चुनाव में जीत दर्ज करते हुए मेयर की कुर्सी तक का सफर तय किया है। उन्होंने कांग्रेस के गजेंद्र रावल को 1158 मतों से हराकर जीत हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से सीमांत में भी खुशी की लहर है।
मंगलवार को नेपाल निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हुए। पिथौरागढ़ महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पुष्कर राज जोशी लक्खा जीत दर्ज कर भारत-नेपाल सीमा से सटे बैतड़ी के मेयर चुने गए हैं। सत्ताधारी पार्टी नेपाल कांग्रेस के उम्मीदवार गजेंद्र रावल को 1158 मतों से हराकर उन्होंने जीत दर्ज की है। पुष्कर राज जोशी का राजनैतिक जीवन छात्र राजनीति से शुरू हुआ। वे पिथौरागढ़ महाविद्यालय के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनका बचपन भी झूलाघाट में बीता। उन्होंने कहा भारत-नेपाल के आपसी रिश्ते मजबूत करने के साथ ही नेपाल के युवाओं को रोजगार से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उनकी जीत पर झूलाघाट की प्रधान किरन भट्ट, राधिका चन्द, पूर्व प्रधान सुरेश आर्य, व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी, रोहित डिकटिया, मनोज गड़कोटी, अतुल डिकटिया, जानकी कापड़ी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!