सड़क निर्माण को ग्रामीणों का प्रदर्शन

Spread the love

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनपुरा के गांव डोगीवाला में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाली बनाने और सड़क के दोनों तरफ लगे गंदगी के ढेरों को हटाये जाने की मांग भी की है। शनिवार को गांव डोगीवाला जा रहे मुख्य मार्ग और दोनों ओर पानी की निकासी के लिये नाले के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण सलीम अहमद, रामपाल, सुनील, राजकुमार, दीपक कुमार, रमेश कुमार, दिलशाद, सुनील चौहान ने बताया गांव की मुख्य सड़क धनपुरा से होकर जाती है। सड़क पैदल चलने चालक भी नहीं रह गई है। वहीं, सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण नहीं होने के कारण गांव धनपुरा से निकलने वाला गंदा पानी सड़क से गुजर रहा है। इस कारण लोगों को आवागमन में मुश्किल उठानी पड़ रही है। ग्राम सचिव सचिन चौहान ने बताया कई बार सड़क किनारे से कूड़े के ढेरों को हटाया गया है। समझाने के बाद भी ग्रामीणों उसी स्थान पर फिर से कूड़ा डाल रहे हैं। कूड़े को जल्द हटाकर वहां कूड़ेदान लगाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के जेई एके मिश्रा ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जायेगा। गांव में पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए बजट की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *