सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Spread the love

चमोली। थराली के अन्तर्गत भेटा वार्ड के नागरिकों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए तहसील कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर तत्काल सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की धमकी दी हैं। सोमवार को थराली नगर पंचायत के भेटा वार्ड के नागरिकों ने थराली से भेटा तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए थराली मुख्य बाजार से केदारबगड़ होते हुए तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। बाद मे तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरनें में बैठ गऐ। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले लंबे समय से भेटा के ग्रामीण गांव को सड़क से जोड़ने की मांग करते आ रहे हैं, बावजूद इसके आज तक भेटा तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। वक्ताओं ने कहा कि थराली से पूर्व विधायक मगन लाल शाह के कार्यकाल के दौरान नासिर बाजार थराली से भेटा तक 800 मीटर सड़क के निर्माण के लिए 42 लाख रुपये की वित्तीय स्वीति भी मिल चुकी है। बावजूद इसके आज तक भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो जाता है धरना जारी रहेगा। इसके बाद आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन थराली के उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार को सौंपा। जिसमें जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करने एवं रोड नहीं तो वोट नहीं देने की चेतावनी दी हैं। इस मौके पर थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोदांबरी रावत,सभासद बसंती रावत, मनोज रावत, सुरेंद्र रावत, गावली देवी,सुरेशी देवी, बसंती देवी,रेशमा देवी,संदीप रावत, पाल सिंह, कुंवर सिंह, दर्शन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *