डीएम ने किया पर्यावरण दिवस पर पौधरोपणधारोपण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। इस पर दौरान उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। साथ ही सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की बात कही। 5 जून को हर वर्ष मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर हर किसी को पौधरोपण करना चाहिए। शनिवार को जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय परिसर में पौधे रोपित किए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों सहित जनपद वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हम सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पर्यावरण स्वच्छ बनाए रखने हेतु सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मनविंदर कौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *