Uncategorized

गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। कांग्रेस पार्टी ने राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर पुतला फूंका। कांग्रेस जनों ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर असफल है। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने किया। रविवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुये राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि भाजपा हिन्दुओं की हितैषी होने का दम्भ भरती है, उसी के राज में कुम्भ जैसे पवित्र कार्य में घोटाला किया जाना अधिक शर्मनाक व आघात पहुंचाने वाला है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह रावत, आनंद सिंह पंवार, प्रमोद बिष्ट, अरविंद नेगी, अनिल कठैत, दीवान सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश नेगी, विकास जुगरान, हरेंद्र राणा ,/धीरेन्द्र गरोडिया ,महेंद्र नेगी, संदीप नेगी योगेंद्र बिष्ट, अनीता नेगी, ऊषा रावत,, राजेश्वरी सती.विजया कंडारी, देवेन्द्र फर्स्वाण, प्जयवीर नेगी/पुष्कर सूरी,,गोविन्द सजवाण,कुंवर सिंह भंडारी, रमेश टम्टा, राजेन्द्र लाल, दर्शन झिंक्वाण, पूर्ण चंद्र मैखुरी,न राकेश रावत व रणजीत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!