पेड़ बचाने के लिए सहस्रधारा रोड पर सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। रविवार को सहस्रधारा रोड के चौड़ीकरण में बड़ी संख्या में पेड़ काटने के विरोध में सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। चिंता जताई कि गर्मी ने बीते कई सालों का रिकर्ड तोड़ दिया है। जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वन क्षेत्र को इससे बड़ा नुकसान हो रहा है। जलस्तर घटता जा रहा है। बावजूद सरकार इन गंभीर समस्याओं की सुध लेने की बजाय पेड़ों को कटवाने के आदेश जारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि रोड चौड़ीकरण को जिन 2200 पेड़ों को काटने के लिए चिह्नित किया गया है। उनमें से 440 पेड़ों को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। जबकि गर्मी के मौसम में कितने पेड़ शिफ्ट होने के बाद बच पाएंगे, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। इस दौरान पेड़ों को काटने के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मौजूद लोगों ने जनगीत गाकर सरकार से पेड़ काटने का निर्णय वापस लेने की मांग की। इस दौरान सिटिजन फर ग्रीन दून, फ्रैंड्स अफ दून, ईको ग्रुप, खुशियों की उड़ान, पाराशक्ति, आईडियल फाउंडशेन,मिट्टी फाउंडेशन, तितली ट्रस्ट, सहस्रधारा संघर्ष समिति, संयुक्त नागरिक संगठन, प्राउड पहाड़ी, द् अर्थ एंड क्लाइमेट इनीशिएटिव, आघास, मैड, प्रमुख, बीटीडीटी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *