Uncategorized

उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मजदूर हित में श्रम कानूनों को किया जाए मजबूत
पिथौरागढ़। जनपद में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। लोगों ने कहीं रैली निकालकर श्रम कानूनों को मजबूत करने पर जोर दिया तो वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिविर लगाकर मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही कई जगह कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
नगर में रविवार को दवा प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गांधी चौक में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने बाजार में रैली निकाली। बाद में हुई सभा के दौरान संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधियों ने शिकागो में मारे गए मजदूरों को श्रद्घांजलि दी। वक्ताओं ने कहा देश के निर्माण में मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन मजदूर हित में कोई नहीं सोचता। उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। यह सरासर मजदूरों के साथ अन्याय है। मजदूरों पर ही देश का भविष्य टिका है। ऐसे में श्रम कानूनों को कमजोर करने की बजाए और मजबूत किया जाना चाहिए।
ये रहे शामिल- पीके मिश्रा, जगदीश पांडे, महेश भट्ट, नरेश बसेड़ा, कमल बम, सीपी ओझा, निर्मल भट्ट, निर्मल पांडे, आनंद जोशी, गोविंद भंडारी, राजेंद्र पांडे, भगवान, योगेश पांडे, रवींद्र, जीवन पंत, भूरे लाल, सीएस अवस्थी, केके पाल, हरीश मेहरा
मजदूरों को विधिक जानकारी दी- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शिविर लगाकर मजदूरों को विधिक जानकारी दी। रविवार को नगर के रामलीला मैदान में विधिक शिविर का आयोजना हुआ। इस दौरान प्राधिकरण के जिला रिटेनर लयर मोहन सिंह नाथ ने मजदूरों को उनके अधिकारों से अवगत कराया। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने किसी भी प्रकार की विधिक आवश्यकता होने पर मजदूरों से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क करने को कहा है। यहां मजदूर संगठन के अध्यक्ष चंचल राम, विधिक कार्यकर्ता राजेंद्र बल्लभ भट्ट, निर्मला पांडे, हेमा कापड़ी, गीता बिष्ट, लक्ष्मी जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
एशियन एकेडमी में कर्मचारियों का हुआ सम्मान- नगर के द एशियन एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रविवार को हुए सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक स्वामी वीरेंद्रानंद ने किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत की सराहना की और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक ड़ संध्या पाल, प्रधानाचार्य यशोदा पाठक, महेंद्र सिंह बोरा, महेश सिंह नेगी, मयंक चंद, गीता असवाल, गीता जोशी, अंशुल चंद, निर्मला कापड़ी, शांति चंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!