गुलदार की दहशत बरकरार, दहशत में ग्रामीण

श्रीनगर गढ़वाल : खंडाह, बछेली, तरुली, लगानू और अमधार क्षेत्र में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते नौ नवंबर को तरुली में गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।


शनिवार को भी तरुली-अमधार क्षेत्र में पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुकेश कोहली को गुलदार दिखाई दिया। दिन दहाड़े आबादी के नजदीक गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बछेली के ग्राम प्रधान कुलदीप गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावकों को स्वयं उन्हें स्कूल छोड़ने जाना पड़ रहा है। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। टीम गश्त करने के साथ ही गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *