महिला से मारपीट के दोषी को एक माह का कारावास

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बछड़ा खोने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला से मारपीट करने के आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी अकमल की अदालत ने दोषी करार देते हुए एक माह के साधारण कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।


अभियोजन के अनुसार 31 अगस्त 2025 को पैठाणी थाना क्षेत्र के टीला गांव निवासी बुजुर्ग समोद्रा देवी का बछड़ा खो गया था। इस संबंध में उन्होंने गांव के ही बादल सिंह से पूछताछ की थी। आरोप था कि इसी बात को लेकर बादल सिंह ने उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर समुद्रा देवी की बेटी विमला देवी देहरादून से गांव पहुंचीं और एक सितंबर 2025 को पैठाणी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अदालत ने दोषी करार देते हुए एक माह के साधारण कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही पीड़िता को पांच हजार रुपये प्रतिकर के रूप में देने के निर्देश दिए। अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरोपी को एक सप्ताह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *