प्रदीप हत्याकांड के खुलासे की मांग को ग्रामीणों का प्रदर्शन

Spread the love

काशीपुर। ग्राम प्रतापपुर निवासी प्रदीप थापा हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने की बजाय उल्टा उनके खिलाफ ही झूठे मुकदमें कर रही है। एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री ज्ञापन भेज ग्रामीणों पर लगाए चक्का जाम के केस वापस लेने की मांग की गई। सोमवार को ग्राम धनौरीपट्टी, प्रतापपुर निवासी दर्जनों ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गत चार जुलाई को गांव निवासी प्रदीप थापा का शव गौशाला मोड़ पर नाले में मिला था। इस मामले में मृतक के भाई संजय की ओर से थारी रामनगर निवासी अमरजीत सिंह व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लेकिन कार्रवाई करने से बच रही पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उल्टा गांव के 11 लोगों के खिलाफ ही चक्का जाम करने का केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और ग्रामीणों पर लगे केस वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, करन सिंह, फारुख, समीर, अंकित, राजू, राकेश कुमार, पप्पू सिंह, रीता, विमला, सरस्वती देवी, आरती, दीपा देवी, रितु, ष्णा देवी, शांति देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *