घना कोहरा छाने से अल्मोड़ा में ठंड बढ़ी

Spread the love

 

अल्मोड़ा। फरवरी माह के पहले पखवाड़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दिन में कई बार मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी सुबह देर तक जिला मुख्यालय समेत घाटी क्षेत्र को कोहरे ने अपने आगोश में लिए रखा। घना कोहरा छाने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। खासकर सुबह स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर तक कोहरा छाने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। जबकि कोहरा छाने से लोग घरों के अंदर ही दुबकने को मजबूर हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *