उत्तराखंड

कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण पाक व चीन एक हुए

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

पिथौरागढ़। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस की पूर्व सरकारों की गलत नीतियों के कारण पाक व चीन एक हुए हैं। उनके बीच दोस्ती के लिए कांग्रेस की सरकारें जिम्मेदार हैं। मंगलवार को रक्षा मंत्री ने जीआईसी गंगोलीहाट में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाएं गिनाईं।
कहा आजाद भारत में झोपडियां खत्म करने का काम आजादी के इतने सालों बाद हमारी सरकार ने किया है। कहा कांग्रेस की पूर्व सरकारों की गलत नीतियों के कारण चीन व पाकिस्तान एक हुए हैं। वे दोनों देश दोस्त बने हैं। आजाद भारत का इतिहास कांग्रेसियों ने अभी तक नहीं पढ़ा है।
उनको इतिहास पढ़ने की जरुरत है। आस्ट्रेलिया के एक खोजी पत्रकार ने चार दिन पूर्व चीन के लोगों से बात की। जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि गलवान घाटी में चाइना के 40से 50सैनिक मारे गए। कांग्रेस के नेता सेना के जवानों की पराक्रम व शौर्य का मजाक उड़ाते हैं। आजाद भारत की मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मंचों में विकास परख योजनाओं को सुनने के लिए विश्व के देशों को मजबूर किया है।
कहा कि चार साल पूर्व पुरी व पुलवामा की घटना पर कांग्रेस के नेताओं ने वीर सैनिकों पर सवालियाा निशान लगाए थे, जबकि सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर वार किया था और पूरे विश्व को हैरत में डाला था। सिंह ने कहा हम इस पार भी वार करते हैं और उस पार भी वार करते हैं। उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार फिर से बनने का दावा किया। कहा प्रदेश के सीएम पुष्कर धामी सरल, ईमानदार हैं। उन्हें फिर से सीएम बनाने के लिए मतदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!