डीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, कलालघाटी में अनुपस्थित मिले प्रधानाचार्य सहित कर्मचारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल मदन सिंह रावत ने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत इंटर कॉलेज परसुण्डाखाल, राइंकॉ मैटाकुण्ड, राइंकॉ सतपुली, राइंकॉ लैंसडौन, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलालघाटी, राइंका कण्वघाटी, खंड उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत द्वारा परिषदीय परीक्षा 2021 के लिए स्थापित मूल्यांकन केंद्रों की गहनता से जांच की। उन्होंने सभी शिक्षकों को पूर्ण निष्पक्षता एवं गोपनीयता के साथ रिजल्ट बनाने के लिए निर्देश दिये। इस दौरान राइंका सतपुली के प्रधानाचार्य राम अवध भाष्कर विद्यालय खुलने के दिन से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर डीईओ द्वारा द्वारीखाल के खंड शिक्षा अधिकारी को उक्त प्रधानाचार्य का वेतन रोककर स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलालघाटी सुबह 8:40 बजे तक बंद पाये जाने पर डीईओ द्वारा दुगड्डा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को राबाइका कलालघाटी की प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना सहित समस्त स्टॉफ का वेतन रोकने को निर्देशित किया गया। राइंकॉ कण्वघाटी में निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों को पीएम ई विद्या एवं ऑनलाइन शिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिये गए। साथ ही पीएम ई विद्या को लेकर जागरूकता के फैलाने की बात कही। इस मौके पर राइंका कण्वघाटी रमाकांत कुकरेती द्वारा विश्वास दिलाया गया कि परिषदीय परीक्षा का मूल्यांकन नियमों को अनुसार किया जा रहा है। इस अवसर पर डाइट पौड़ी के प्रवक्ता भारत भूषण परमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *