कोटद्वार-पौड़ी

अबकी बार युवा सरकार, 60 पार: कुंदन लटवाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भाजयुमो निकालेगी आशीर्वाद व जनादेश यात्रा, लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस चालक, लोक कलाकारों को करेगी सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि इस बार प्रदेश में युवा सरकार और 60 पार के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है। युवा मोर्चा की कोविड काल में अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक बूथ से 10 बाइकर्स को जोड़कर जल्द ही आशीर्वाद व जनादेश यात्रा का अयोजन युवा मोर्चा करेगा। बूथों को मजबूत करने का काम तेजी से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस चालक, लोक कलाकारों और 18 से 35 वर्ष के जनप्रतिनिधियों को भी युवा मोर्चा जल्द सम्मानित करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवा को मुख्यमंत्री बनाकर युवाओं के लिए दरवाजे खोल दिये है। प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे में आत्मचिंतन करने की जरूरत है। सभी एक यूनिट की तरह काम करें।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने बुधवार को पटेल मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में मोर्चा के जिला और मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कोविड काल में युवाओं ने गांव-गांव जाकर मास्क, सेनेटाइजर्स और राशन बांटकर लोगों की मदद की है। इस कोविड काल में मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव अभियान के तहत भाजयुमो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी 8 हजार से अधिक गांव के लोगों के बीच पहुंचे। युवा मोर्चा के चंपावत के कार्यकर्ता नवीन ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को अपने कंधे पर उठाकर वैक्सीनेशन करवाने का काम किया। जिसकी सराहना राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी की है। प्रदेश के अस्पतालों में ब्लड की कमी न हो इसके लिए शीर्ष नेतृत्व के दिये लक्ष्य 2000 यूनिट के विपरीत युवा मोर्चा ने 2346 यूनिट ब्लड डोनेशन कर उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर के लिए वैज्ञानिकों ने सचेत किया है, इसलिए सर्तक रहने की जरूरत है। शनिवार और रविवार को युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पर्यटक स्थलों पर मास्क, सैनेटाइजर बांटने के साथ ही पर्यटकों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक करेगें। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाया जायेगा। प्रत्येक बूथ पर 10 वृक्ष रोपने के साथ ही उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लेगें। ताकि वृक्ष रोपने का उद्देश्य सार्थक हो। कुंदन लटवाल ने कहा कि मतदाता सूची में 18 वर्ष से अधिक के जिन युवाओं का नाम दर्ज नहीं है उन युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना है। ऐसे युवाओं का अभिनंदन कर युवा मोर्चा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति के वाहक लोक कलाकारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे लोक कलाकारों को चिन्हित कर उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाये। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, जिला प्रभारी शीतल जोशी, प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल, जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत आदि मौजूद थे।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार पहुंचने पर फूल मालाओं व नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल का किया। जिसके बाद पटेल मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया। सम्मेलन में भाजयुमो को चुनाव के लिए तैयार रहने के टिप्स दिये गये। उन्होंने कहा कि यूथ को प्रत्येक बूथ पर मजबूत होना जरूरी है। जिसके लिए युवाओं को तेजी से जोड़ने का काम किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!