विभाग प्रमुख व उप प्रमुख ने ली शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जशोधरपुर में विभाग प्रमुख व उप प्रमुख की जिम्मेदारी लेने वाले छात्रों को शपथ दिलवाई गई।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य निर्मल कुमार केमनी ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि छात्रों को विद्यालय की ओर से मिलने वाली जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्रा निकिता नेगी, शशांक रावत, स्नेहा डबराल, अक्षित कुमार, प्रांजल नैथानी ने शपथ ली। इस मौके पर शिशु भारती प्रमुख आचार्य जसपाल सिंह नेगी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *