जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था की आम सभा व कार्यकारणी के चुनाव 22 मई को होंगे। संस्था के संस्थापक उम्मेद सिंह चौहान ने बताया कि सभा का आयोजन वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग (कच्ची नाली) पदमपुर सुखरौ स्थित एक बरात घर में किया जाएगा।