डीजल-पेट्रौल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी पर भड़के कांग्रेसी

Spread the love

– पटेल मार्ग तिराहे पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। केंद्र सरकार की किसान एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पटेल मार्ग तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने डीजल-पेट्रौल के दामों में की गई बढ़ोत्तरी का भी विरोध किया है।
पटेल मार्ग तिराहे पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खरक्वाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है। लगातार डीजल-पेट्रौल और रसोई गैस के दामों पर बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में घोटाले कर प्रदेश की स्थिति की आर्थिकी को काफी नुकसान पहुंचा दिया है। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार के घोटालों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। कहा कि शीघ्र ही उक्त मांगें पूरी नहीं की गई तो कांग्रेस पाठी आंदोलनात्मक कार्यक्रम करने को बाध्य होगी। पुतला दहन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नसीम अहमद, जिला प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटिया, महावीर सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, प्रीति सिंह, इरसाद सलमानी, राजेंद्र सिंह गुसाईं, बीडी नवानी, आशुतोष वर्मा, हेमचंद्र पंवार, सुधांशु नेगी, मनोज बिष्ट, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, कृपाल सिंह नेगी, संकेश्वर प्रसाद सेमवाल, शकुंतला चौहान, सुनीता धस्माना, सूरज प्रसाद कांती, सतेंद्र सिंह बिष्ट, नरेश कोटनाला, शकील अहमद सलमानी आदि मौजूद थे।
फोटो एक संलग्न है
फोटो एक का कैप्शन:- कोतवाली के निकट पटेल मार्ग तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कांग्रेस कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *