शिविर में दी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत बहुउद्दशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी गई।
बुधवार को यमकेश्वर ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गैंडखाल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पूर्व जिला जज रमेश चंद्र कुकरेती ने की। शिविर में समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, ग्राम्य विकास विभाग ने लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 19 विभागों ने प्रतिभाग किया। विभागों द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया तथा मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान 101 कोविड़ टीकाकरण, 16 विधवा पेंशन, 17 ई श्रमिक कार्ड व 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्य अतिथि सिविल जज संदीप कुमार त्यागी ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को बल अपराध नि:शुल्क कानूनी सहायता व अधिकारों को प्राप्त करने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी पुष्पेंद्र राणा ने किया। इस मौके पर संदीप बिष्ट, विनोद कुमार, मलिक राज, भगर्त ंसह, राकेश कुकरेती, राजेश कुकरेती, श्याम सुंदर कुकरेती, महावीर प्रसाद कुकरेती उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *