देवहा नदी से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए

रुद्रपुर। नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा के कैंप कार्यालय रविवार को पहुंचे टुकड़ी, बिचवा व बिचई के किसानों ने देवहा नदी से होने वाले नुकसान से निजात और मुआवजा दिलाने की मांग की। इस संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना था कि वर्ष 2008 से हर बरसात में उफनती देवहा उनकी फसल, खेत और घरों को बर्बाद कर रही है, लेकिन शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। बताया कि चोरगलिया और सिडकुल को बचाने के लिए नदी का पानी मोड़ दिया जाता है, जिससे देवहा का जलस्तर बढ़कर उनके गांवों में फैल जाता है और फसल व जमीन को नुकसान पहुंचाता है। किसानों ने यूपी-उत्तराखंड सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की। विधायक राणा ने जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने बताया कि आगामी यूपी-उत्तराखंड की संयुक्त बैठक में उन्हें बुलाया जाएगा। मांग करने वालों में कुलविन्दर सिंह, गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह, विवरण सिंह, जवाहर सिंह, सचिन राणा आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *