उत्तराखंड

देवभूमि भैरव सेवा संगठन ने किया मांस की अवैध दुकानों को बंद कराने के लिए प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। । नगर निगम क्षेत्र में अवैध मांस की दुकानों पर कार्रवाई को लेकर बुधवार को देवभूमि भैरव सेवा संगठन ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहायक नगर आयुक्त का घेराव किया। साथ ही ज्वालापुर में मांस की दुकानों पर कार्रवाई न होने पर नगर निगम के कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। देवभूमि भैरव सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने 22 जनवरी को सभी मांस को दुकानों को बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा यदि जनवरी में नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों को बंद नहीं किया गया तो भैरव सेवा संगठन नगर निगम में तालाबंदी करेगा। जिला उपाध्यक्ष विशुत्व चौहान ने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन अवैध मांस की दुकानों को बंद कराने में सक्षम नहीं है तो हम स्वंय बंद कराएंगे। प्रदर्शनकारियों ने सहायक नगर आयुक्त से 22 जनवरी श्रीराम मंदिर शिलान्यास के दिन सभी मांस की दुकान बंद करने की मांग भी की। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि इस विषय पर बैठक कर जल्द ही आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। इस मौके पर सौरभ चौहान, विक्की, अनिल सैनी, श्याम सुंदर शर्मा, सचित, सतेंद्र, संजय मेहता, दीपक साहनी, अंबरीश, हर्ष कुमार, प्रिंस प्रजापति, चीनू, मुकेश गुप्ता, सन्नी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!