देवभूमि ब्राह्मण समिति एक से करेगी श्रीमद भागवत कथा

Spread the love

देहरादून। अखिल भारतीय देव भूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति 1 से 8 जनवरी तक समिति के सातवें वार्षिक उत्सव का आयोजन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के रूप में करेगा। जिसमें वृंदावन के कथा व्यास बाल संत आचार्य शाश्वत भार्गव जी भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। समिति इसके साथ ही फव्वारा चौक का नाम श्री परशुराम चौक करने के मौके पर 30 दिसंबर को इस चौक पर 1100 दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम की आराधना करेगी। प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि, एक जनवरी को शिवाजी धर्मशाला से 500 महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें श्रद्घालु 108 धर्म ध्वज लेकर सम्मिलित होंगे। यह यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर मातावाला बाग, पटेलनगर, लालपुल, आदर्श मंदिर, विजय रतूड़ी मार्ग होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। इसके साथ ही श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग पर 496 घी के दीपक कथा स्थल पर प्रज्वलित कर दीप उत्सव मनाया जाएगा। कथा का आयोजन गुरु रोड स्थित राज पैलेस में किया जाएगा। समिति संरक्षक निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, गंगोत्री धाम के रावल हरीश सेमवाल, सुभाष चंद्र सतपति, लालचंद शर्मा ने बताया कि कथा उत्सव स्थल पर अन्य रचनात्मक कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए मेहंदी व्यवस्था भी रहेगी। कथा में आने वालों से नित्य कुछ प्रश्न पूटे जाएंगे। सही जवाब देने वालों को चांदी के सिक्के, फूड कूपन, कम्बल उपहार दिए जाएंगे। कथा में शैल शिखर सामाजिक संस्था, देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति, श्री नर्वदेश्वर महादेव सेवा समिति, श्री आदर्श मंदिर देहरादून, द्वारका माई संगठन संजय कलोनी व श्री हरि कथा आयोजन समिति का सहयोग रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *