देवेंद्र फडणवीस बोले, एकनाथ शिंदे ने साबित किया- कौन है असली शिवसेना

Spread the love

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने वीरवार को कहा कि मैं सीएम एकनाथ शिंदे को बधाई देना चाहता हूं, उन्होंने साबित कर दिया कि असली शिवसेना कौन है। उनकी रैली में राज्यभर के लोग आए, इसने स्थापित किया कि असली शिवसेना सीएम शिंदे की शिवसेना है।
प्रेट्र के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुंबई में दशहरा रैली में ष्भारीष् भीड़ ने दिखाया कि असली शिवसेना का नेतृत्व कौन करता है। उन्होंने बुधवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्घव ठाकरे द्वारा आयोजित एक अन्य रैली को ष्शिमगाष् करार दिया। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने खुद ठाकरे और शिंदे दोनों के भाषण नहीं सुने थे। फडणवीस ने कहा कि वह नागपुर में धम्मचार प्रवर्तन दिवस समारोह में व्यस्त थे, लेकिन उन्हें दोनों भाषणों का सार समझ में आ गया और बाद में उन्होंने यूट्यूब पर शिंदे का भाषण सुना।
फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि मैं उद्घव ठाकरे के भाषण पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। श्शिमगाश् पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।ष् होली के त्योहार से पहले महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शिमगा उत्सव में अलाव जलाना शामिल है, लेकिन उत्सव के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में गाली-गलौज या अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने वालों की भी प्रथा थी। फडणवीस ने कहा कि शिमगा के अलावा भाषण में कुछ भी नहीं था।
बीकेसी मैदान में भारी भीड़ थी, जिसकी क्षमता शिवाजी पार्क (जहां ठाकरे ने बात की थी) की क्षमता से दोगुनी है। शिव सैनिकों ने साबित कर दिया कि शिंदे की सेना असली शिवसेना है, इसलिए मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। इस साल जून में ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने और नई सरकार बनाने के लिए अलग होने वाले शिंदे द्वारा रैली में भाजपा की श्स्क्रिप्टश् पढ़ने के विपक्ष के तंज पर फडणवीस ने कहा कि ऐसा कहने वालों को एक नया लेखक ढूंढ़ना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि शिवसेना में विभाजन का कारण यह था कि ठाकरे ने शिवसेना की विचारधारा को एक तरफ रख दिया और राकांपा और कांग्रेस की विचारधारा को स्वीकार कर लिया और श्मुंबई विस्फोटों से संबंध रखने वाले और स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर को गाली देने वालोंश् के साथ बैठ गए। फडणवीस ने कहा कि मुझे शिंदे को बधाई देनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने विकास के बारे में बात की थी। उन्होंने इस बारे में बात की कि हम क्या कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि हम क्या करने की योजना बना रहे हैं। यह तब गायब था, जब उद्घव ठाकरे मुख्यमंत्री थे। उन्होंने हमेशा पार्टी प्रमुख की तरह बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *