जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखंड जयहीखाल के सभागार में ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव सम्पन्न हुए। ग्राम प्रधान रैणा देवेंद्र सिंह रावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव हुए। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष पद के लिए ग्राम प्रधान रैणा देवेंद्र सिंह रावत को मनोनीत किया गया। जिस पर 26 प्रधानों ने सहमति जताई। इस अवसर पर देवेंद्र रावत ने कहा मैं सदैव संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा और सभी प्रधानों के हित के लिए संघर्ष करता रहूंगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सिंह सजवाण ने देवेंद्र रावत को बधाई देते हुए कहा कि वह तीसरी बार प्रधान बनें है। वह कर्तव्य निष्ठा और अनुशासन वाले व्यक्ति है। वह सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर सुनील खंतवाल, सपना देवी, प्रीति नेगी, हर्षवर्धन, जितेंद्र, पूजा देवी, हेमलता, जितेंद्र, नीलम देवी, ममता रावत, रणवीर सिंह, संजू देवी, सुमन देवी, अनीता बिष्ट, गजेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद थे।