देवी प्रसाद एजुकेशन मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड एजुकेशन मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएसन के 11वें जनपदीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें देवी प्रसाद गोस्वामी जिला अध्यक्ष चुने गए। चुनाव के बाद अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। सुमाड़ी स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी व विशिष्ट अतिथि एसोसिएसन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुसांई ने किया। चुनाव पर्यवेक्षकध्जनपदीय अध्यक्ष देहरादून प्रदीप घिल्डियाल व चुनाव पर्यवेक्षक जसपाल सिंह की देखरेख में अधिवेशन में नई कार्यकारिणी के लिए विभिन्न पदों पर चुनाव संपादित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। जिसमें देवी प्रसाद गोस्वामी को 86 वोट पड़े। जबकि महादेव मैठाणी को 41 व कुलदीप सिंह भंडारी को पांच मत पड़े। जिसमें देवी प्रसाद गोस्वामी को 45 वोटों से विजेयी घोषित किया गया। इसके अलावा महेंद्र सिंह चौहान को जिला सचिव, चंद्रकला रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश चमोला जनपद उपाध्यक्ष, सुमन डिमरी जिला उपाध्यक्ष (महिला), भरत सिंह नेगी जिला कोषाध्यक्ष, देवचंद शाह संयुक्त मंत्री, सुरेद्र शेखर संगठन मंत्री, नवीन कुमार कुमोला संस्ति मंत्री, अंजुल जुगरान प्रचार मंत्री व संदीप सिंह को निर्विरोध अडिटर चुना गया। इस मौके पर एसोसिएसन के प्रदेश महामंत्री साबर सिंह रौथाण, मंडलीय अध्यक्ष आशुतोष सेमवाल, मंडलीय महामंत्री सीताराम पोखरियाल, शंकर र्केथेला, राशिसं के जिलाध्यक्ष शिव सिंह पंवार, प्राशिसं जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण समेत भारी संख्या में अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *